लोकल तड़का 3.0” का आयोजन – स्थानीय प्रतिभाओं और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने की पहल, बिलासपुर राउंड टेबल 283, लेडी सर्कल 144 और 41ers क्लब 123 का संयुक्त आयोजन

बिलासपुर राउंड टेबल 283, बिलासपुर लेडी सर्कल 144 और बिलासपुर 41ers क्लब 123 द्वारा सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए एक विशेष कार्यक्रम “लोकल तड़का 3.0” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने की दिशा में एक अनूठी पहल है। आयोजकों का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों, उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक साझा मंच पर लाना है, ताकि शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को और सशक्त बनाया जा सके।कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि “लोकल तड़का” के पिछले दोनों संस्करणों को लोगों का भरपूर सहयोग और स्नेह मिला था, जिससे प्रेरित होकर तीसरा संस्करण और भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से एकत्रित राशि का उपयोग समाजसेवी कार्यों में किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles