लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में कैद, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी, चुनाव आयोग के प्रेक्षक सहित राजनीतिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई पूर्ण।

लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में कैद हो गया है। कोनी के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्मित स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनें सुरक्षित रखकर रूम को सील कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह द्वारा चुनाव आयोग के प्रेक्षक अभय ए महाजन, प्रत्याशियों और राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई पूर्ण की गई।

सशस्त्र सीमा बल के जवानों की एक कंपनी दिन रात स्ट्रांग रूम एवं परिसर की सुरक्षा में तैनात की गई है। सीलिंग पूर्ण होने के बाद पूरा परिसर एसएसबी के आर्म्ड जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है। मतगणना के दिन ही 04 जून को ये स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। परिसर में पहुंचने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था चेकिंग रखी गई है। राजनीतिक दल एवं प्रत्याशी भी स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर सकते है।

रिटर्निंग अफसर द्वारा उन्हें फोटोयुक्त पास जारी किया जाएगा। लेकिन ये अपने पास लैपटॉप अथवा वाइफाई युक्त कोई डिवाइसेज नहीं रख पाएंगे। परिसर में हर तरह के गतिविधियों की रिकॉर्डिंग के लिए दर्जनों सीसीटीवी कैमरे फिट किए गए हैं। कुल मिलाकर इतनी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था है कि परिंदा भी पर नहीं मार पायेगा। उल्लेखनीय है कि जिले की छह विधानसभा क्षेत्र जैसे कि बिलासपुर, बेलतरा, कोटा, तखतपुर, मस्तुरी और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना एक साथ कोनी के इसी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में होगी। सीलिंग के अवसर पर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी और संबंधित सहायक रिटर्निग अफसर उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles