लोकसभा चुनाव ड्यूटी में व्यस्तता की वजह से शासकीय प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी और पुलिसकर्मियों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में डाक मतपत्र से मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इस बार खास बात ये है कि कर्मचारियों के साथ चुनाव ड्यूटी में व्यस्त रहने वाले पत्रकारों को भी डाक मतपत्र के जरिये मतदान करने अवसर दिया गया है।

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत बिलासपुर में 7 मई को लोकसभा चुनाव संपन्न होना है। बिलासपुर सहित बिलासपुर के अलग अलग 6 विधानसभाओं में जो कर्मचारी मतदान दिवस पर निर्वाचन कार्य से ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। ऐसे अधिकारी- कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने विधानसभावार सुविधा केन्द्र अनुपस्थित श्रेणी अनिवार्य सेवा के मतदाता के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित किया गया है। यहां प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों के साथ पुलिस कर्मचारी भी डाक मतपत्र से मतदान कर सकते है। मंगलवार को बड़े उत्साह से अधिकारी कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का उपयोग करने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए डाक मतपत्र से मतदान किया।

डाक मतपत्र के दौरान इस बार खास बात यह है कि चुनावी ड्यूटी में व्यस्तता की वजह से पत्रकार भी मतदान नही कर पाते है। ऐसे में शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य निर्धारित किये निर्वाचन ने पत्रकारों के लिए भी कलेक्ट्रेट में डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा वरदान की गई। कलेक्टर ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत मतदान दलों के अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी निर्वाचन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वे शत प्रतिशत मतदान लक्ष्य को पूरा करने हर सम्भव प्रयास कर रहे है उसके मद्देनजर रोजाना सिलसिलेवार स्वीप कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में किसी को रुकना नहीं है, मतदान केंद्र तक आगे आकर अपने मताधिकार का उपयोग करना है।

बहरहाल निर्वाचन में मतदान दायित्व को सहज और सरल तरीके से सम्पादित करने के लिए बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करने को कहा है। इस दौरान मतदान संबंधी प्रत्येक पहलुओं की जानकारी लेने के साथ ही ईव्हीएम हेंडआन करना, मतदान आरंभ करने के पूर्व की तैयारी, मॉकपोल सहित शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष और निर्विघ्न मतदान संपन्न कराने सभी को दिशा निर्देश जारी किया गया है। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट में 30 अप्रेल सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आयोजित डाक मतपत्र की सुविधा आगामी 2 मई तक रहेगी। जिसमे शासकीय कर्मचारियों के साथ पहली बार पत्रकार भी अपना मतदान कर सकेंगे। उम्मीद है कि इस बार बिलासपुर में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के प्रतिशत में निश्चित रूप से बढ़ोतरी देखी जायगी।


