सिम्स के बाद अब जिला अस्पताल की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने पर कोर्ट ने सज्ञान ले लिया है। यही वजह है कि हाईकोर्ट के कोर्ट कमिश्नरों और टीम के द्वारा जिला चिकित्सालय का लगातार निरीक्षण कर खामियों को दूर करने प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को भी कोर्ट कमिश्नर और उनकी टीम ने जिला चिकित्सालय का बारीकी से निरीक्षण किया।



अधिकारियों ने सिविल सर्जन और अस्पताल के अन्य डॉक्टरों, अधिकारियों के साथ एक एक वार्ड, निर्माणाधीन हमर लैब, एम आर डी, आपातकालीन चिकित्सा, कोरोना वार्ड, आक्सीज प्लांट, दवाई भंडारण कक्ष, ब्लड बैंक सहित अन्य का निरीक्षण कर मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उनका प्रतिक्रिया लिया।बताया जा रहा है कि आगामी कुछ दिनों तक हाईकोर्ट के अधिकारियों द्वारा जिला अस्पताल और मातृ शिशु अस्पताल का इसी तरह निरीक्षण कर यहां बनी अव्यवस्था और खामियों को दूर किया जाएगा। इससे यहां आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।





