Homeहमर बिलासपुरलोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोटिंग के लिए बाइक रैली निकाली,...

लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोटिंग के लिए बाइक रैली निकाली, एसईसीएल के सीएमडी डॉक्टर प्रेमसागर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाई।

लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोटिंग के लिए बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली को एसईसीएल के सीएमडी डॉक्टर प्रेमसागर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली एसईसीएल कार्यालय से शुरू होकर पुलिस ग्राउंड में खत्म हुई। कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह ने बाइक चलाकर रैली की अगुवाई की और जागरूकता का संदेश दिया।

करीब 500 लोग बाइक रैली में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने लोकसभा चुनाव सहित अन्य चुनाव में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत उपयोग करने की शपथ ली। बाइक रैली में महिलाओं ने भी उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एसईसीएल कार्यालय से रैली शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुलिस परेड ग्राउंड में समाप्त हुई। रैली में शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान नारा लगाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments