लोकसभा चुनाव में बीमार मां सरला श्रीवास्तव मतदान कर सके इसलिए उनके पुत्र ने कलेक्टर से पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराने की अनुमति मांगी।

लोकसभा चुनाव में बीमार मां मतदान कर सके इसलिए उनके पुत्र ने कलेक्टर से पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराने की अनुमति मांगी है। दरअसल कुदूदंड क्षेत्र में रहने वाली सरला श्रीवास्तव एक जागरुक नागरिक होने के साथ साथ मतदान करने की इच्छुक हैं। लेकिन विगत 21 जनवरी से वे पैरों की कमजोरी की वजह से खड़े होने और चल पाने में अक्षम हो गई हैं। ऐसे में उन्होंने लोकसभा चुनाव में मतदान करने पोस्टल बैलेट की मांग की। उन्हें बताया गया कि 85 वर्ष से अधिक उम्र और स्थायी विकलांगता पर ही पोस्टल बैलेट दिया जाता है।

निर्वाचन आयोग ने बीमारी आदि के कारण चलने में अक्षम लोगों के लिए ये सुविधा नहीं दी है। ऐसे में उनके पुत्र ने कहा कि एक ओर शत प्रतिशत मतदान के लिए निर्वाचन आयोग प्रोत्साहित करता है, वहीं दूसरी ओर चलने में अक्षम एक जागरुक नागरिक को पोस्टल बैलेट की सुविधा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कलेक्टर अवनीश शरण को इस संबंध में पत्र लिखकर पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles