Homeहमर बिलासपुरशराबी शिक्षक ने कलंकित किया शिक्षा का मंदिर, जिला शिक्षा विभाग सख्त,...

शराबी शिक्षक ने कलंकित किया शिक्षा का मंदिर, जिला शिक्षा विभाग सख्त, दोषी शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तैयारी

शिक्षा का मंदिर बच्चों के भविष्य को गढ़ने का स्थान होता है, लेकिन बिलासपुर जिले में कुछ शिक्षक इस पवित्र स्थान को लगातार कलंकित कर रहे हैं। ताजा मामला मस्तूरी क्षेत्र के धनगवा संकुल के नेवारी गांव के शासकीय स्कूल का है, जहां शिक्षक हितेंद्र सिंह शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा। इस दौरान दो छात्र उसे सहारा देते हुए विद्यालय तक ले जा रहे थे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया।ग्रामीणों और सरपंच प्रतिनिधि ने शिकायत मस्तूरी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से की, जिसके बाद मामला जिला शिक्षा अधिकारी तक पहुंचा। जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लगातार शिक्षकों के नशे में स्कूल आने के मामलों से शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। सूत्रों के अनुसार, कई शिक्षक प्रारंभिक निलंबन के बाद दोबारा बहाल हो जाते हैं, जिससे उन्हें कार्रवाई का भय नहीं रहता।अब जिला शिक्षा विभाग इस मामले में सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो संबंधित शिक्षकों को निलंबन नहीं, बल्कि बर्खास्तगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे सख्त कदम ही शिक्षा के मंदिर की गरिमा बहाल कर सकते हैं और शिक्षकों में अनुशासन का भाव जगा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments