वंदे मातरम मित्र मंडल के 3 वर्ष पूरे होने पर 25 अगस्त को सिम्स ऑडिटोरियम में व्याख्यान का आयोजन, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन होंगे मुख्य वक्ता।

वंदे मातरम मित्र मंडल के बिलासपुर की स्थापना के 3 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में 25 अगस्त को सिम्स ऑडिटोरियम में व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। हिंदू धर्म: चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय को लेकर होने वाले व्याख्यान के मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन होंगे। अध्यक्षता डॉक्टर पूर्णेन्द्र सक्सेना क्षेत्र संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करेगे। वंदे मातरम मित्र मंडल के संयोजक महेंद्र जैन ने बताया कि व्याख्यान में सामाजिक एवं सेवा कार्यो से जुड़े धार्मिक एव संस्थाएं शामिल होंगे। नगर के साथ-साथ दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग जुड़ेंगे अनेक संस्थाएं अधिवक्ता जैन के स्वागत की तैयारी कर रही है हाई कोर्ट से 50 गाड़ियों को काफिला उनकी अगवानी करेगा। सिम्स चौक पर सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आतिशबाजी और पुष्प वर्षा की जाएगी।

सिम्स चौक से सिम्स ऑडिटोरियम तक रेड कारपेट बिछाकर उनका स्वागत किया जाएगा। संयोजक जैन ने बताया कि संगठन में लगभग 3000 सदस्य हैं। विगत 158 सप्ताह से प्रत्येक रविवार को बिलासपुर के अलग-अलग वार्ड मोहल्लों में समिति की नियमित बैठक हो रही है। इसके साथ ही महेंद्र जैन ने बताया कि प्रति मंगलवार 32 हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा है। इस दौरान 200 से अधिक संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। समाज को मंदिर से जोड़ने के साथ वर्तमान पीढ़ी को भी संस्कारी करने का कार्य चल रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles