हिंदू संप्रदाय के लोग अलग-अलग गुटों में बटे हुए हैं इन्हें एक करने वंदे मातरम मित्र मंडली ने बीड़ा उठाया है। इसके लिए हिंदू समाज को एक मंच पर लाने प्रयास किया जा रहा हैं। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम किए जाते हैं ताकि हिंदू जागे और अपनी एकता के महत्व को समझे कि इसी में उसका अस्तित्व निहित है। इसी प्रयास में रविवार को तिलक नगर राम मंदिर में वंदे मातरम मित्र मंडल की 144वी बैठक हुई, इस बैठक में केसरिया जैकेट पहने बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि हिंदू समाज अलग-अलग वर्गों में बांटा हुआ है, जिसे हमें एक करना है और भाईचारा की भावना बढ़ाना है। इसी के तहत संस्था विभिन्न कार्यक्रम करती है। सिंधु दर्शन भी इसी एकता की मिसाल हैं।






