Homeहमर बिलासपुर"वंदे मातरम मित्र मंडल बिलासपुर" के 3 वर्ष पूरे होने पर रविवार...

“वंदे मातरम मित्र मंडल बिलासपुर” के 3 वर्ष पूरे होने पर रविवार को सिम्स ऑडिटोरियम में व्याख्यान का आयोजन, विष्णु शंकर जैन बोले- हमारा समाज घोर आपातकाल से गुजर रहा।

वंदे मातरम मित्र मंडल बिलासपुर की स्थापना के 3 वर्ष पूरे होने पर रविवार को सिम्स ऑडिटोरियम में व्याख्यान का आयोजन किया गया। हिंदू धर्म, चुनौती और संभावनाएं विषय पर बोलने मुख्य वक्ता के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन पहुंचे, जिन्हें सुनने बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित हुए।

धर्म को लेकर आरंभ से ही भारत में संकट की स्थिति रही है, जिसकी परिणति में भारत विभाजन हुआ, लेकिन आजादी के 77 सालों में स्थिति बेहतर होने की बजाय और बदतर होती चली गई। हिंदू अपने ही देश में सिमटता जा रहा है। आसपास के मुस्लिम देशों में हिंदू को पलायन करना पड़ा है या फिर उनकी आबादी खत्म कर दी गई। नई पीढ़ी में संस्कार की कमी है। दलित स्वयं को उपेक्षित महसूस कर धर्म विमुख हो रहा है। इसे देखते हुए हिंदू संगठित करने और उनमें संस्कार जगाने के लिए वंदे मातरम मित्र मंडल बिलासपुर की स्थापना की गई है।

स्थापना के 3 साल पूरे होने पर हिंदू जागरण हेतु व्याख्यान का आयोजन किया गया। हिंदू धर्म, चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर अपनी बात रखने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन पहुंचे। ये वही है जिन्हें अपने अक्सर टीवी पर देखा होगा, जिन्होंने ज्ञानव्यापी मुद्दे पर देश भर में अपनी छाप छोड़ी है। बिलासपुर पहुंचने पर उनका भूतपूर्व स्वागत हुआ। भगवा जैकेट गणवेश में संगठन के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत सत्कार के पश्चात शाम को सिम्स ऑडिटोरियम में व्याख्यान का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघ चालक डॉक्टर पूर्णेन्दु सक्सेना, संयोजक महेंद्र जैन सम्मिलित रहे। खचाखच भरे हॉल में संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि आज हमारा समाज घोर आपातकाल से गुजर रहा है। स्थिति भयावह है।

श्री राम मंदिर, मथुरा सहित सभी मंदिर हमारी आस्था के केंद्र है। ज्ञानव्यापी और मथुरा श्री कृष्ण मंदिर हमारी आस्था से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह भीड़ बता रही है कि इसकी सबको पीड़ा है। हमारे आध्यात्मिक ऊर्जा के केंद्र काशी और मथुरा को न्यायालयिन प्रक्रिया से मुक्त कराना है। उन्होंने 22 जनवरी 2024 को हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा दिन बताया, क्योंकि इसी दिन श्री राम मंदिर की स्थापना हुई। उन्होंने कहा कि कलम की ताकत से बढ़कर कोई ताकत नहीं। उनके ही प्रयास से 370 साल बाद ज्ञानवापी में भगवान शिव के दर्शन हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि यहां जल्द ही रुद्राभिषेक भी होगा। उन्होंने कहा कि मथुरा में अप्रत्यक्ष रूप से भगवान श्री कृष्णा मौजूद है, जल्द ही उन्हें प्रत्यक्ष रूप से भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इन सभी मामलों का ट्रायल फास्ट्रेक में हो।

बिलासपुर पहुंचे सनातनी शेर विष्णु शंकर जैन ने बताया कि जब उन्होंने ज्ञानव्यापियों को लेकर शास्त्रों का अध्ययन किया तो पता चला कि 12 ज्योतिर्लिंग में से पांच ज्योतिर्लिंग स्वयंभू है। इसमें सबसे पहला ज्योतिर्लिंग काशी का है। ज्ञान व्यापी को लेकर उन्होंने याचिका लगाई है। ज्ञान व्यापी को लेकर सबसे पहले एडवोकेट कमिश्नर से जांच करने की मांग की गई। ज्ञानवापी पहुंचे और जांच शुरू हुई तो एक-एक करके परते खुलते चले गए। संस्कृत के श्लोक दीवारों पर मिले। वजू टैंक के अंदर पहुंचे तो 370 साल बाद शिव के दर्शन हुए। बिलासपुर में अपने स्वागत से अभिभूत विष्णु शंकर जैन ने कहा कि बिलासपुर में जन उत्साह से उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

इस दौरान वंदे मातरम मित्र मंडल के संयोजक महेंद्र जैन ने कहा कि अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन हिंदू धर्म की लड़ाई निशुल्क लड़ रहे हैं। उन्होंने हिंदुओं को जगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश और अस्तित्व के लिए लड़ना होगा। कानून और न्यायालयिन प्रक्रिया से अपने आस्था के केंद्र हासिल करने होंगे। पार्कों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराना होगा। मंदिर में हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कथित रूप से उपेक्षित दलित भाइयों को भी साथ जोड़ने पर जोर दिया।

बिलासपुर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और हिंदू आस्था केंद्रों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे विष्णु शंकर जैन को देखने बड़ी संख्या में सनातनी पहुंचे, जिन्होंने उन्हें इस दौर का भागीरथी बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments