पुराने विवाद को लेकर हुए झड़प में एक युवक ने बोतल फोड़कर अपने ही दोस्त राहुल सिंह के गले में किया वार, मौत।

पुराना बस स्टैंड शराब भट्टी के पास शराब पीने के दौरान हुए विवाद में बोतल फोड़कर युवक के गले में वार कर दिया गया। इससे लहूलुहान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हत्यारों की जानकारी जुटाने लगे।

सीएमडी कालेज के पास चंदुआभाठा में रहने वाले राहुल सिंह निजी केबल टीवी संस्थान में काम करता था। रविवार की रात वह अपने कुछ दोस्तों के साथ पुराना बस स्टैंड की ओर गया था। वहां पर वह अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका एक युवक से विवाद हो गया। विवाद के दौरान युवक ने शराब की बोतल फोड़कर उससे राहुल के गले में वार कर दिया। इससे राहुल लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गया। गले में हुए वार के कारण राहुल ने वहीं पर तड़पकर दम तोड़ दिया। इधर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस वहां पहुंची लोगों की भीड़ लग गई थी। इधर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई हत्या की जानकारी लगते ही एसपी रजनेश सिंह और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारे की जानकारी जुटानी शुरू कर दी।

आखिरकार जिसका डर था वही हुआ, दरअसल आखबारों से लेकर न्यूज़ चैनलों तक में पुरानी बस स्टैंड शराब भट्टी के पास नशेड़ियों की जमघट की खबरें लगातार प्रकाशित और प्रसारित की जा रही थी।बावजूद तारबाहर पुलिस 2-4 को पकड़कर उनके विरुद्ध खानापूर्ति की कार्यवाही कर देती है। यही वजह रही कि तारबाहर पुलिस से बेखौफ होकर नशेड़ी एवं असामाजिक तत्वों देर रात तक नशाखोरी करते रहते थे। इसलिए तो रोजाना रात के समय यहां चारों तरफ नशेड़ियों की भीड़ जमा रहती है।

जो आपस मे विवाद गाली गलौच करने के साथ राह चलते लोगों को भी जबरिया गाली गलौच कर डराते धमकाते रहते है। इसी तरह रविवार की रात करीब 11 बजे पुराना बस स्टैंड के पास नशेड़ियों की भीड़ जमा थी। बताया जाता है कि राहुल और उसके दोस्त भी वहीं भीड़ में शराब ही पी रहे थे। इसी दौरान हुए विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज एवं सीडीआर के माध्यम से आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles