वन विभाग के अधीन वर्षों से विभिन्न इकाइयों पर कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों का 17वें दिन भी वन विभाग परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। दैनिक वेतन भोगियों ने कहा कि वे लंबे समय से शासन और प्रशासन से अपनी जायज मांग की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं जो आज तक अधूरा है। ना ही शासन प्रशासन इन्हें वरिष्ठता के आधार पर नियमित कर रही है ना ही इनके वेतन में किसी तरह की कोई वृद्धि हो रही है कुल मिलाकर इनकी 9 सूत्रीय मांगे पूरी तरह से लंबित है। आंदोलनकारियों ने कहा कि वर्तमान सरकार में भी इच्छाशक्ति नहीं दिख रही है। जिसको लेकर आंदोलनकारी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन करने की बात कह रहे हैं।



