*विकासखण्ड स्तरीय शहरी बिल्हा बालवाड़ी शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का तीन दिवसीय प्रशिक्षण  कार्यक्रम सम्पन्न*।

विकासखण्ड स्तरीय शहरी बिल्हा बालवाड़ी शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पेंड्रा, के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तरीय बालवाड़ी नोडल शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दिनांक 14.03.2024 से 16.03.2024 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हाई स्कूल सिंधी कॉलोनी जरहाभाटा में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम शहरी विकासखण्ड स्रोत समन्वयक श्री वासुदेव पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस की शुरुआत माता सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
प्रथम दिवस दिनांक को मास्टर ट्रेनर निशा अवस्थी द्वारा ECCE का परिचय एवं महत्व, अधिगम शैली, विकास के आयाम, स्कूल रेडीनेस, पालकों की सहभागिता, खेल आधारित शिक्षण शास्त्र, अनुकूल शिक्षण परिवेश, बालवाड़ी एवं बालवाटिका का परिचय पर चर्चा की गई।
दूसरे दिन वयस्क शिक्षण सिद्धांत, थीम आधारित दैनिक शिक्षण योजना, गतिविधि पुस्तकों की संरचना, TLM की उपयोगिता उपलब्धता एवं प्रयोग, सुगमकर्ता की गतिविधियों पर चर्चा, दैनिक कार्ययोजना की गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण पर विस्तारपूर्वक मास्टर ट्रेनर अवस्थी मैडम द्वारा द्वारा व्याख्या की गई।
तृतीय दिवस दिनांक को प्रशिक्षार्थियों द्वारा गणितीय शिक्षण पर फोकस, गणितीय रणनीतियों पर प्रतिभागियों से बातचीत, संज्ञानात्मक विकास एवं उससे जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा, ELPS की समझ, बालवाड़ी एवं आंगनबाड़ी पर किये जाने वाले आगामी कार्ययोजना पर समीक्षा पर विस्तारपूर्वक चर्चा-परिचर्चा आयोजित की गई साथ मे केंद्र का अवलोकन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान यू आर सी श्री वासुदेव पांडेय एवं महिला बाल विकास अधिकारी अंजनी वस्त्रकार प्रशिक्षण मेंअपनी सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण मे शहरी क्षेत्र के बालवाड़ी पढ़ाने वाले शिक्षक एवम आंगनबाड़ी के लगभग 35 प्रशिक्षार्थीयों ने भाग लिये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles