विद्युत वितरण कंपनी तिफरा मुख्यालय अंतर्गत आने वाले रामा वर्ल्ड कॉलोनी में शनिवार को घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्मार्ट बिजली मीटर के लग जाने से अब उपभोक्ताओं को पहले मीटर से मोबाइल फोन की तर्ज पर प्रीपेड करना होगा। जिसकी राशि का प्रीपेड किया जाएगा। उतने ही मूल्य का उपभोक्ता बिजली का उपयोग कर सकेंगे। वहीं रिचार्ज खत्म होते ही बिजली की आपूर्ति स्वत बंद हो जाएगी। हालांकि स्मार्ट मीटर लगाने के कितने फायदे है पत्रकारों से वार्तालाप कर विद्युत वितरण कम्पनी तिफरा के अधिकारियों की ओर से अहम जानकारियां साझा किया गया।

इस मौके पर कार्यपालक निदेशक एके धर, अधीक्षण अभियंता एसके जांगड़े, कार्यपालन यंत्री राजेश चौहान अपनी पूरी टीम के साथ इस बार मीटर लगाने में जुटे गये है। कार्यपालक निदेशक श्रीधर ने बताया कि इसके साथ ही भूमिगत बिजली लाइन, बिजली लाइनों का सुधार के साथ सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इस प्रिपेयर्ड बिजली मीटर के लग जाने से उपभोक्ताओं और विभाग को भी लाभ पहुंचेगा।



