Homeहमर बिलासपुरस्वामी आत्मानंद शासकीय शाला में 68 छात्राओं को साइकिल वितरण, विधायक अमर...

स्वामी आत्मानंद शासकीय शाला में 68 छात्राओं को साइकिल वितरण, विधायक अमर अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि

स्वामी आत्मानंद डॉ. बी. आर.अंबेडकर शासकीय शाला में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें और नवी क्लास की छात्राओं को साइकिल वितरित किया। यह कार्यक्रम शासकीय योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षिक यात्रा को सरल बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर शाला के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावकगण भी उपस्थित रहेंगे। विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा की ओर प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सुविधा के साथ-साथ शिक्षा की महत्ता को भी समझाया गया।

इसके साथ ही विधायक अमर अग्रवाल ने यह घोषणा भी किया कि प्रतिवर्ष विधायक निधि से स्वामी आत्मानंद भीमराव अंबेडकर शासकीय विद्यालय को व्यवस्थित करने के लिए और छात्र हित में प्रयोग होने के लिए प्रतिवर्ष 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। जिससे विद्यालय के शिक्षक गण और विद्यार्थी काफी प्रसन्न नजर आए। इसके साथ ही सरस्वती साइकिल योजना के तहत 68 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। छात्राओं के साथ-साथ अभिभावक भी यह देखकर प्रसन्न नजर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments