विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 5 अगस्त को मनाया जाएगा प्रवेश उत्सव कार्यक्रम।

स्कूल की तरह कॉलेज में भी अब 5 अगस्त को प्रवेश उत्सव दीक्षा समारोह मनाया जाएगा। इसको लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजो को पत्र जारी कर दिए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने कहा है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार सभी विश्वविद्यालयो और कॉलेजों में 5 अगस्त को कार्यक्रम किया जाना है। इस प्रवेश उत्सव में सभी छात्रों को शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया जाना है। साथ ही संस्था प्रमुख द्वारा स्वागत भाषण दिया जाएगा। फिर अतिथि और पालको का उद्बबोधन होगा और आभार प्रदर्शन के बाद स्वल्पाहार अवकाश होगा। इसके साथ ही अभिभावकों और छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के फायदे और प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। प्रवेश उत्सव के पहले सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज में साफ सफाई एवं पानी और बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश उत्सव का यह कार्यक्रम सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज में 5 अगस्त को सुबह 11:00 से शाम के 4:00 तक किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles