उठो जागो छत्तीसगढ़ कला अकादमी के द्वारा गुरुवार को मोपका के सरकारी स्कूल में किया गया वृक्षारोपण।

उठो जागो छत्तीसगढ़ कला अकादमी के द्वारा गुरुवार को वृक्षारोपण किया गया, अकादमी की महिला सदस्यों ने मोपका के सरकारी स्कूल में वृक्षारोपण कर जागरूकता अभियान की शुरुआत की, उसके बाद सरकंडा थाने पहुंचकर वहां भी पौधारोपण किया। लोगों को जागरूक करने महिलाएं काम कर रही है। स्वच्छता और साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरुक कर सुरक्षित वृक्षारोपण हेतु शिविर लगाकर जन जागरूकता लाने प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं ने बताया कि महिला अधिकार, राष्ट्रीय एकता, समाजिक कुरीतियों का उन्मूलन, कानून व्यवस्था में सहयोग और शासन प्रशासन के मुहिम को लोगों तक पहुंचाने और उसकी जानकारी देने के लिए महिला संगठन काम कर रही है। महिलाओं ने बताया कि इसके अलावा भी जनता से जुड़े काम कर लोगों में जागरूकता लाते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles