विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गोंडवाना भवन में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन, बच्चों ने दिए रंगारंग कार्यक्रम।

दुनिया भर में मौजूद मूल निवासी और आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता के संरक्षण और से संवर्धन के उद्देश्य से दुनिया भर के 90 से अधिक देशों में चार दशक से भी अधिक समय से विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। भारत में भी करीब 104 मिलियन आदिवासी रहते हैं जो कुल आबादी का 8% है। इनमें से अधिकांश मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ झारखंड, राजस्थान और उड़ीसा में हैं, यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जाता है।

शुक्रवार विश्व आदिवासी दिवस पर गोंडवाना भवन में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां आदिवासी संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर आदिवासियों को संगठित करने और उनके अधिकारों के प्रति उन्हें सजग करने प्रेरित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles