पाली क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहां पर पाली के आसपास गांव में भी आदिवासी समाज के लोग बहुत अधिक संख्या में निवास करते है। विश्व आदिवासी दिवस पर जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाकर रैलियां निकाली गई।

हाई स्कूल मैदान पाली में विशाल जनसभा हुई वहीं सैला मार्ग पर सामुदायिक भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम कर आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बिरसा मुंडा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। वहीं सभी लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लुत्फ उठाते नजर आए।



