विश्व आदिवासी दिवस पर पूरे प्रदेश में आयोजन हुए। इसी कड़ी में चकरभाठा में भी आदिवासी समुदाय द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर रैली निकाली गई और समारोह का आयोजन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। चकरभाटा रेलवे स्टेशन तहसील कार्यालय के पास स्थित भवन में आदिवासी संस्कृति की झलक नजर आई, जहां अपनी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रयास में बड़े और बच्चों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, तो वही सबने उसकी सराहना की।






