व्यावसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा गुरुवार को आयोजित की गई परीक्षा,दो पारियों में आयोजित हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही कम

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा गुरुवार को एमएससी नर्सिंग और पोस्ट नर्सिंग की परीक्षा आयोजित की गई। दो पालियों में आयोजित हुई इस परीक्षा के लिए लगभग 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा में 2000 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था लेकिन परीक्षा के दिन केवल 908 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए जिससे उपस्थिति का प्रतिशत 44 रहा इसी तरह से दूसरी पाली में पोस्ट नर्सिंग की परीक्षा आयोजित की गई

जिसमें 2800 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था तो वहीं उपस्थित 688 रही जिससे उपस्थिति का प्रतिशत 25% रहा अभ्यर्थियों की कम उपस्थिति यह दर्शा रही है कि केवल औपचारिकता के लिए अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन किया जा रहा है बल्कि परीक्षा देने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है यह इसलिए हो रहा है क्योंकि व्यापम के द्वारा आवेदन फार्म के लिए कोई शुल्क नहीं दिया जा रहा है अगर इस दिशा में व्यापम के द्वारा कड़ाई कर दी जाए तो वापस अभ्यर्थियों की रुचि इस दिशा में बढ़ेगी और वह परीक्षाओं में शामिल होंगे हालांकि परीक्षा केंद्रों से बाहर निकालने के बाद विद्यार्थियों के चेहरों में खुशी नजर आई और उन्हें उम्मीद थी कि बेहतर परसेंटेज के माध्यम से उन्हें छत्तीसगढ़ के बेहतरीन नर्सिंग कॉलेज में दाखिला मिल जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles