शनिचरी बाजार से नई जगह पर स्थांतरित होने के बाद प्राथमिक व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम से है ठेले व्यापारी नाराज।

नगर निगम में पहली बार शनिचरी बाजार को ठेले से मुक्त कर दिया है। यहां से सभी ठेले हटाकर नदी किनारे शिफ्ट कर दिया गया है। जिससे बर्तन व्यापारी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि लाइन से यहां ठेले लगने की वजह से जाम की समस्या बहुत बढ़ गई थी। ठेलों को वहां शिफ्ट करके ट्रैफिक व्यवस्था को सुधार दिया गया है। तो वही फल व्यापारियों में नगर निगम को लेकर नाराजगी नजर आ रही है।

उनका कहना है कि हमें जो जगह दिया गया है वह व्यवस्थित नहीं है। यहां ना तो लाइट की व्यवस्था है। ना ही पानी की। हम खुद चंदा इकट्ठा कर लाइट की व्यवस्था करते हैं। साथ ही बारिश की वजह से यहां पर कीचड़ हो रहा है। जिसके कारण ग्राहक नहीं आ रहे हैं। रोजाना हमें बिक्री से ज्यादा फल फेंकना पड़ रहा है। जिससे हमारा काफी नुकसान हो रहा है। नगर निगम की ओर से हमें यह आश्वासन दिया गया है कि 30 लाख की राशि से फल व्यापारियों के लिए व्यवस्थित जगह दी जाएगी। देखना यह है कि यह आश्वासन क्या सिर्फ आश्वासन ही रहेगा या इस पर काम भी होगा। इसके साथ ही फल व्यापारियों ने अपनी नाराजगी बताई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles