32.3 C
Bilāspur
Wednesday, June 25, 2025
spot_img

शनिचरी रपटा दारू भट्टी रोड से अतिक्रमण हटाने निगम की सख्त कार्रवाई, कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों का फूटा आक्रोश

बिलासपुर नगर निगम द्वारा आदेशानुसार शनिचरी रपटा स्थित दारू भट्टी रोड में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। लंबे समय से जाम और असामाजिक तत्वों के जमावड़े से परेशान क्षेत्रवासियों को आज राहत मिली,जब निगम का दस्ता मौके पर पहुंचा और अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के दौरान कई स्थानीय व्यापारियों ने विरोध किया और नगर निगम के अधिकारियों से बहस भी हुई। व्यापारियों का कहना था कि उनकी रोज़ी-रोटी प्रभावित होगी,लेकिन निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई आवश्यक है।नगर निगम ने पूरी कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए पूर्ण की।इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात था, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो सके।

अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर दिया था,बावजूद इसके कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया दारू भट्टी रोड पर लंबे समय से शाम के वक्त भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी।इसके अलावा वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। निगम की कार्रवाई से अब इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार और सार्वजनिक सुरक्षा में भी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन की सुविधा, यातायात व्यवस्था और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सभी जोनों में चरणबद्ध ढंग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। जनता से भी अपील की गई कि वे सहयोग करें और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा न करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles