शराबी पति-पत्नी के विवाद ने ली हिंसक रूप, पत्नी ने धारदार हथियार से किया हमला। गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल में कराया गया भर्ती, आरोपी पत्नी पुलिस गिरफ्त में — जांच जारी।

रायगढ़ जिले के लैलूंगा के बड़े केला गांव में एक पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुँच गया। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत पति अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान गुस्से में आई पत्नी ने घर में रखे धारदार हथियार से पति के गुप्तांग पर वार कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पड़ोसी घायल को तुरंत लैलूंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया। बताया जा रहा है कि घायल को सात से आठ टांके आए हैं और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। लैलूंगा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि लैलूंगा SDOP सिद्धार्थ तिवारी ने की है। बताया जा रहा है कि यह विवाद लंबे समय से पति की शराबखोरी को लेकर चल रहा था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles