शाहिद रज़ा बोले — 1.72 लाख करोड़ का बजट,विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को देगा नई गति बिलासपुर

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सह सोशल प्रदेश मीडिया प्रभारी शाहिद रज़ा ने छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 को जनहित और विकासोन्मुख बताते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट संकल्प और विकास की सोच को दर्शाता है। बजट में युवा, किसान और आम जनता के हितों को प्राथमिकता दी गई है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।शाहिद रज़ा ने कहा कि 1.72 लाख करोड़ रुपये का यह बजट ऐतिहासिक है, जिसमें किसानों के लिए योजनाएं, युवाओं के लिए अवसर, महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इससे मध्यम वर्ग सहित करोड़ों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।उन्होंने विश्वास जताया कि बजट में की गई घोषणाएं प्रदेश को विकास के नए आयाम तक ले जाएंगी और छत्तीसगढ़ तेजी से विकासशील राज्य से विकसित राज्य की ओर आगे बढ़ेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles