Homeहमर बिलासपुरशहर की समस्याओं का समाधान करने वाली नगर निगम की हालत ही...

शहर की समस्याओं का समाधान करने वाली नगर निगम की हालत ही पस्त, तीन मंजिले ऑफिस की लिफ्ट बंद।

नगर विकास की बड़ी जिम्मेदारी नगर निगम की होती है लेकिन जब खुद ही कार्यालय बदहाल हो तो फिर शहर के विकास की तो कल्पना करना बेमानी ही लगता है। कुछ यही हालत हो गई है बिलासपुर में नगर निगम की, प्रतिदिन बड़ी संख्या में यहां शहर वासी अपने कार्य को करने के लिए पहुंचते हैं क्योंकि नगर निगम की बिल्डिंग तीन मंजिला है इसके लिए यहां लिफ्ट लगाई गई है लेकिन शहर के नगर निगम कार्यालय का लिफ्ट आए दिन बंद रहने की वजह से बुजुर्गो को काफी असुविधा होती है।

वार्ड की समस्या दूर करने वाला नगर निगम खुद समस्या से जूझ रहा है, तीन मंजिला बिल्डिंग में जाने लगाया गया लिफ्ट काफी समय से खराब है, शिकायत के बावजूद भी निगम अधिकारी इस ओर से अंजान बने हुए हैं। लगातार इस दिशा में अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के बाद भी न जाने क्यों निगम के अधिकारी इसे ठीक करने दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। लिफ़्ट का फायदा निगम दफ्तर में आने वाले लोग नहीं उठा पाते और उन्हें सीढ़ी चढ़कर कार्यालय के कक्ष तक पहुंचाना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या दिव्यांग महिला और बुजुर्गों को होती है, समस्या लेकर निगम पहुंचने वाले ग्रामीणों का कहना है कि निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, मजबूरी में हमें तीन मंजिला कार्यालय सीढ़ी चढ़कर पहुंचना पड़ रहा है।

पिछले कई दिनों से नगर निगम का लिफ्ट बंद पड़ा है, नगर निगम के अधिकारियों को चाहिए कि बंद लिफ्ट को शुरू करे । जब इस संबंध में पूछने निगम आयुक्त के कार्यालय पहुंचे तो वे भी नदारत मिले, इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बचता रहा, लोगो का कहना हैं लिफ्ट की निरंतर मॉनिटरिंग के लिए कर्मचारियों को तैनात करने की आवश्यकता है, जिससे यह सुविधा यहां पहुंचने वाले लोगों को मिल सके क्योंकि नगर निगम में बुनियादी सुविधाओं के साथ हर वर्ग के लोग यहां छोटे-छोटे काम को लेकर पहुंचते हैं। चाहे वह जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाना हो, संपत्ति कर, समेकित कर का टैक्स पटना हो, पानी बिल जमा करना हो या फिर अन्य कर । इन सभी को लेकर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग निगम के दफ्तर में पहुंचते हैं। ऐसे में लिफ्ट बंद होने से कई लोग निगम के प्रति आक्रोश जाहिर कर लौट जाते हैं। लेकिन निगम के अधिकारी इसे दरकिनार कर देते हैं, अब मांग हो रही है की लिफ्ट को तैयार किया जाए जिससे लोगों को सुविधा मिल सके तो, वहीं दूसरी ओर नगर निगम ने स्मार्ट सिटी ऑफिस के लिए भी एक लिफ्ट लगाया है। अधिकारी इसी लिफ्ट से आना जाना करते है जो कभी नही बिगड़ता। हमेशा कार्यशील रहता है, जो दर्शाता है कि एक ही कार्यालय में दो तरह का व्यवहार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments