Homeहमर बिलासपुरशहर को मिला पहला आकांक्षीय शौचालय बडे होटलो के शौचालय के तर्ज...

शहर को मिला पहला आकांक्षीय शौचालय बडे होटलो के शौचालय के तर्ज पर तैयार किया गया अत्याधुनिक शौचालय

बिलासपुर। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगर निगम ने शहरवासियों को एक नई सौगात देते हुए शहर के पहले आकांक्षीय शौचालय का शुभारंभ किया। कोनी मुख्य मार्ग पर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के पास बनाए गए इस अत्याधुनिक शौचालय का लोकार्पण किया गया। नगर निगम की इस पहल को स्वच्छता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 10 सीटर क्षमता वाला यह आधुनिक टॉयलेट बड़े होटलों और मॉल के शौचालयों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। शौचालय के बाहरी और भीतरी हिस्से में आकर्षक सजावट के साथ-साथ उपयोगकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर जगह-जगह सूचना पट्ट भी लगाए गए हैं। यह आकांक्षीय शौचालय अत्याधुनिक तकनीक से लैस है।

इसमें स्पर्श-रहित उपकरण, स्वचालित फ्लशिंग सिस्टम, हैंड ड्रायर और साफ-सफाई की रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन व्यवस्थाओं के जरिए न सिर्फ स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने का प्रयास किया गया है, बल्कि संक्रमण के खतरे को भी कम करने की दिशा में गंभीर पहल की गई है। सफाई और नियमित मेंटेनेंस को ध्यान में रखते हुए इस शौचालय के उपयोग पर 10 रुपए का शौचालय शुल्क निर्धारित किया है। नाममात्र शुल्क से जहां सुविधाओं का बेहतर रखरखाव संभव होगा, वहीं नागरिकों में सार्वजनिक संपत्ति के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी बढेगी स्थानीय निवासियों ने शहर में ऐसे आधुनिक शौचालय की शुरुआत का स्वागत किया है। विशेष रूप से महिलाओं की सुविधा के लिए यहां सेनेटरी पैड की व्यवस्था भी की गई है, जिससे उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। नगर निगम ने उम्मीद जताई है कि शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी जल्द ही ऐसे आकांक्षीय शौचालयों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्यों को और मजबूती मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments