शहर में शासकीय भूमि पर बेजा कब्जा करने वालों पर प्रशासन हुई सख्त, कलेक्टर अवनीश शरण ने निरीक्षण कर दिए हटाने के निर्देश।

शहर में अतिक्रमण कर शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त हो गया है, यही वजह है कि अब खुद कलेक्टर इन सभी जगहो का निरीक्षण कर अवैध कब्जा को हटाने निर्देश दे रहे हैं, इसी कड़ी में शनिवार को कलेक्टर अवनीश शरण ने सकरी क्षेत्र का निरीक्षण किया। जहां शहर से होकर गुजरने वाले गोेकने नाले का संपूर्ण रूप से सीमांकन करने को कहा। वही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया की नाले की सीमा पर कई जगह अतिक्रमण की शिकायत आई है।

सीमांकन के बाद नाले को पक्का बनाया जाए और किनारे नया सड़क विकसित जाए। ताकि लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सके। इसके बाद कलेक्टर घुरू पहुंचे। जहां उन्होंने नाले की जमीन पर खड़ी दीवार और निर्मित सड़कों को जमींदोज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा घुरू में एमजीएम स्कूल के समीप कुछ लोगों द्वारा नाले पर अवैध कब्जा किया पाया गया है। अतिक्रमण करके उनके द्वारा प्राकृतिक नाले की दिशा ही बदल दी गई है।

कलेक्टर ने निगम और राजस्व अफसरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नक्शा, खसरा से नाले की सीमा का मिलान किया। कई लोगों द्वारा अवैध कब्जे की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। सभी अवैध संरचनाओं को नेस्तनाबूद करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश के तत्काल बाद अवैध कब्जा के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हो गई। 4 जेसीबी मशीनों ने काम शुरू कर दिया। एक डेढ़ घंटे में दीवार ढहा दिए गए। सड़कें भी उखाड़ दिए गए। साथ साथ मलबा का परिवहन भी किया जा रहा है। तहसीलदार अश्विनी कंवर के नेतृत्व में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles