
सरकंडा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के महज छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गिरधर साहू निवासी चिंगराजपारा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपी ने 2021 में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान युवती से जान पहचान बढ़ाकर शादी का वादा किया और बहाने से उसे अपने किराये के मकान बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए।बाद में दूसरी लड़की से शादी करने के बावजूद वह पीड़िता को प्रताड़ित करता रहा। प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में एएसपी राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्या की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।


