शासकीय और गैर शासकीय अस्पतालों मे सुरक्षा व्यवस्था की जानकरी लेने एसपी नें बिलासागुड़ी में आवश्यक बैठक आयोजित की। बैठक मे सिम्स, जिला अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज सहित निजी अस्पतालों के प्रमुख और डॉक्टर्स शामिल हुए। जहां एसपी सहित राजपत्रित अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलकत्ता मे महिला डॉक्टर के साथ ड्यूटी के दौरान हुई घटना के बाद, अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर सावल उठ रहे है।शनिवार को एसपी रजनेश सिंह नें इस संबंध मे शासकीय और निजी अस्पतालों के डीन, प्रबंधक और डॉक्टर्स की बैठक ली।बिलासागुड़ी मे हुई बैठक मे बारी बारी सभी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गये उपाय की जानकारी ली गयी। बैठक मे खासकर उन चिकित्सा संस्थाओ से ज्यादा पूछ परख हुई जहाँ महिला चिकित्सक और स्टॉफ की ड्यूटी रहती है। एसपी नें सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही, ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की जानकारी और उसका सत्यापन कराने निर्देश दिये। अस्पताल मे पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा, साथ ही जिन अस्पतालो मे सुरक्षा कर्मी नहीं है वहा व्यवस्था करने के निर्देश दिये। अस्पताल आने जाने वाले लोगो की जानकारी रजिस्टर मे नोट करने कहा गया।

जिन अस्पतालों मे सुरक्षा को लेकर कमियां पायी गयी, वहा जल्द सुरक्षा के ठोस उपाय करने के निर्देस एसपी नें दिये. बैठक मे सभी राजपत्रित अधिकारी थानेदार और सिम्स, जिला अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज और निजी अस्पताल के प्रमुख, प्रबंधक, डॉक्टर्स मौजूद रहे।


