श्रीकांत वर्मा मार्ग पर नशे में धुत कार सवार एक्स आर्मी मेन का हंगामा,पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग पर बीती रात एक नशे में धुत कार सवार ने जमकर हंगामा किया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया। घटना रात करीब 10 बजे की है, जब मौसाजी रेस्टोरेंट के पास स्थित चौपाटी के सामने दो गाड़ियों की टक्कर हो गई।टक्कर के बाद कार सवार व्यक्ति, जो खुद को एक्स आर्मी मैन बता रहा था, गाड़ी से उतर आया और बेल्ट लहराकर राहगीरों व वाहन चालकों को डराने लगा। उसने लोगों से बदसलूकी की और कानून-प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए पुलिस को ललकारा।देखते ही देखते सड़क पर भारी भीड़ जुट गई, और लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा, जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, कार भी जब्त हंगामे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने में जुट गई। पुलिस ने पहले भीड़ को हटाकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया। लेकिन नशे में धुत आरोपी पुलिसकर्मियों से भी उलझने लगा, जिससे उसे काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
आखिरकार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और उसकी कार को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles