Homeहमर बिलासपुररतनपुर में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान

रतनपुर में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान

रतनपुर के कृष्णार्जुनी तालाब में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के नेतृत्व में व्यापक श्रमदान स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, मंडल अध्यक्ष बबलू कश्यप, भाजपा कार्यकर्ता,एनएसएस के छात्र-छात्राएं, ब्रह्मकुमारी प्रजापति संस्था, स्वच्छता दीदी और नगरपालिका परिषद की टीम शामिल हुई।मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘3 दिन 3 काम’ अभियान के तहत रतनपुर में यह स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया है। उन्होंने रतनपुर को तालाबों की नगरी बताते हुए कहा कि सरकार तालाबों के संरक्षण, संवर्धन और गहरीकरण के लिए योजनाएं बना रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल स्रोतों की सफाई और पुनरुद्धार को प्राथमिकता दी जाएगी।इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों के सदस्य भी जुड़े, जिन्होंने झाड़ू और सफाई उपकरणों के साथ श्रमदान कर तालाब की सफाई की।मंत्री साहू के साथ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी तालाब किनारे सफाई कर लोगों को जागरूक किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments