श्रुति नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण द्वारा पिछले 4 वर्षों से रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट गायत्री मंदिर बुधवारी में सिलाई का प्रशिक्षण।

श्रुति निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण द्वारा पिछले 4 वर्षों से रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट गायत्री मंदिर बुधवारी में सिलाई का प्रशिक्षण किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए ताकि लोगों को परेशानी ना हो इसलिए नए बैच का समय 4:00 से 6:00 का रखा गया है । यहां पर बुटीक के डिजाइन और परिधानों का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्थापिका चुन्नी मौर्य ने बताया कि शाम 4:00 से 6:00 तक चलने वाली क्लास पूर्णता निशुल्क है उन्होंने बताया कि पिछले 4 वर्षों से वह निशुल्क क्लास करती हैं।

जिसमें कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उनकी बहुत मदद की है उसी तरह इस बार बी फ्रेंड लाइफ फाउंडेशन की तरफ से श्रुति निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण के कार्य को देखते हुए अपनी ओर से पांच सिलाई मशीन दिए हैं ताकि महिला सशक्तिकरण में और महिलाओं को आगे आने में एक कदम उठाए जा सके संस्थापिका ने बताया कि सिलाई सीखने के लिए बच्चों की संख्या बढ़ गई है लेकिन सिलाई मशीन की संख्या कम होने के कारण काफी दिक्कत होती थी, यह सिलाई मशीन जो मिली है यह बहुत महत्वपूर्ण योगदान है बच्चियों के सिलाई सीखने के लिए जिससे हम और बड़ी संख्या में निशुल्क सिलाई सीखा सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles