Homeहमर बिलासपुरसंजय गांधी नगर तारबाहर ङीपू पारा के पास स्थित छोटा तालाब में...

संजय गांधी नगर तारबाहर ङीपू पारा के पास स्थित छोटा तालाब में पसरी गंदगी, स्थानीय लोगों ने निगम सहित कलेक्टर को लगाई गुहार।

नगर निगम के वार्ड नंबर 29 संजय गांधी नगर तारबाहर ङीपू पारा के पास स्थित छोटा तालाब की व्यवस्था को लेकर जैसे कि निगम ने अपनी आंखें ही मूंद रखी है। कई सालों से तालाब की साफ सफाई नहीं की गई है। आसपास के रहने वाले लोगों की शिकायतें हमेशा से रही है। लेकिन उनकी शिकायतों पर कभी कार्यवाही नहीं की गई। कई सालों से तालाब में गंदगी पसरी हुई है। बदबू से आसपास के लोग परेशान हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार सफाई के लिए निगम प्रशासन से लेकर कलेक्टर तक गुहार लगाई है। लेकिन अभी तक काम नहीं किया गया है।

जिससे वहां के लोगों की निस्तारी मुश्किल हो रही है। साथ ही तालाब के पास ना तो बिजली व्यवस्था है. और ना ही कोई सुरक्षा है छोटे बच्चों के लिए तो मानो यह एक खतरे का संकेत है। क्योंकि बैरिकेड लगे हुए लोहे भी टूट चुके हैं। जिसकी वजह से छोटे बच्चों के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। सड़क धस चुके हैं प्रवासियों का कहना है कि चारों तरफ से गंदा पानी तालाब में जमा होता है। जिससे पानी में दुर्गंध आने लगती है। बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत यहां पर होती है। दूसरी और निगम के जिम्मेदार अधिकारी भी तालाब के संरक्षण के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर कब ङीपू पारा तालाब की सफाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments