Homeहमर बिलासपुरसंसद में ओवैसी के फिलिस्तीन प्रेम पर शिवसेना का फूटा गुस्सा, पुतला...

संसद में ओवैसी के फिलिस्तीन प्रेम पर शिवसेना का फूटा गुस्सा, पुतला दहन कर कड़ी कार्यवाही के लिए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में शपथ ग्रहण के दौरान जय फिलिस्तीन का जय घोष किया। इसे लेकर देश भर में विरोध के स्वर उठ रहे हैं। बिलासपुर में भी शिवसेना ने इस घटना के विरोध में असदुद्दीन ओवैसी का पुतला फूंका और सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। शिवसेना के पदाधिकारियो ने बताया कि हैदराबाद सासंद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा 25 जून 2024 को 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेते समय “जय फिलिस्तीन” का जयघोष किया गया।

जबकि उक्त सासंद भारत के संसद क्षेत्र हैदराबाद के जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि है। उन्होंने भारत के लोकसभा के अंदर किसी विदेशी देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए विदेशी देश का जय घोष किया है। जिससे भारत के सांसद की पवित्रता को अपने इस कृत्य से धूमिल किया है। सासंद ओवैसी का यह कृत्य भारत के संविधान के अनुच्छेद 102 सदस्यता के लिए निर्हताए के खण्ड (1) (घ) जिसमें वह किसी विदेशी राज्य के प्रति निष्ठा को दर्शाता है। इसलिए उनके विरूध्द प्रदर्शन करते हुए कार्यवाही की मांग की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments