
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लैलूंगा के भुईयांपानी स्थित गुरुधाम में दीप महोत्सव में शामिल होकर संत गुरुदेव स्वामी धनपति पंडा जी को नमन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि संतों और जनता के आशीर्वाद से ही सुशासन संभव हुआ है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गुरुधाम में एक करोड़ की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन, महतारी सदन के लिए 29 लाख रुपए, हाईमास्ट लाइट, तालाब सौंदर्यीकरण सहित कई विकास कार्यों की घोषणा की।


