संविधान दिवस पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, संविधान एवं बहुजन महापुरुषों की जीवनी के संघर्षों पर आधारित गीतों की प्रस्तुति

कल संविधान दिवस पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, संविधान एवं बहुजन महापुरुषों की जीवनी के संघर्षों पर आधारित गीतों की प्रस्तुति

अंबेडकर युवा मंच के द्वारा संविधान दिवस का बड़ा आयोजन

बिलासपुर। 26 नवंबर सविधान दिवस के अवसर पर डा अंबेडकर युवा मंच के द्वारा सविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर संविधान दिवस का आयोजन किया जाएगा । जिसमें अंबेडकरवादी साहित्यकार चिंतक डॉ जयप्रकाश कर्दम दिल्ली के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होगे। दिल्ली से ही न्यूज़ बीक के संपादक एवं अंबेडकरवादी पत्रकार सुमित चौहान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे । 26 नवंबर को बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा स्थल जीडीसी कॉलेज के सामने दोपहर 3:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ होगा जिसमें डा रोहित डहरिया के द्वारा सविधान एवं बहुजन महापुरुषों के जीवन पर संघर्षों पर आधारित गीत की प्रस्तुति होगी। शाम 5:00 बजे से वैचारिक कार्यक्रम होंगे । जिसमें अतिथियों का उद्बोधन होगा । इस अवसर पर अबेडकर युवा मंच के संस्थापक सदस्य दिवंगत सुरेश रामटेके की स्मृति में सामाजिक शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को अतिथियों के द्वारा बिरसा फुले अंबेडकर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अंबेडकर युवा मंच के अध्यक्ष नितेश अंबादे ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर पहली बार पहली दोपहर 3:00 बजे से डॉ रोहित डहरिया के द्वारा संविधान एवं बहुजन महापुरुषों के जीवन के संघर्ष की कहानी से आधारित गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी । एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में बौद्ध समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक नरेंद्र रामटेके, हरीश वाहने, अशोक वाहने, सुखनंदन मेश्राम, नारायण राव हुमने ,मगन गेडाम, एम आर बाबोडे के मार्गदर्शन में संविधान दिवस की तैयारी की जा रही है । कार्यक्रम को सफल बनाने में अंबेडकर हुआ मंच के नितेश अबादे, कुणाल रामटेके, देवेंद्र मोडघरे ,सागर हुमने,रत्नेश ऊके, मिलिंद खोबरागढे , सात्विक रामटेके, कपिल चौरे सरगम हुमने ,राजा नंदेश्वर, सुमित दामले, रश्मि नागदौने, प्रज्ञा मेश्राम, संघमित्रा वाहने, वर्षा रामटेके ,महिमा पारेकर ,नविता रावतकर, नालंदा रामटेके, विशाखा रामटेके, तक्षशिला गजभिये, शयूरी रामटेके आदि तैयारी में लगे हैं। अंबेडकर युवा मंच ने शहर वासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles