Homeहमर बिलासपुरसमाजसेवी मंजीत सिंह गुंबर ने भी अपने परिवार के साथ नगर कीर्तन...

समाजसेवी मंजीत सिंह गुंबर ने भी अपने परिवार के साथ नगर कीर्तन जुलूस का स्वागत करते हुए गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

नगर कीर्तन सिख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाई जायेगा । इससे पहले बिलासपुर में सिख समाज के द्वारा बिलासपुर में पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया जो गोडपारा गुरुद्वारा से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई दयालबंद गुरुद्वारा पहुँचकर समाप्त हुई। इस दौरान नगर कीर्तन का पूरे मार्ग में जगह-जगह स्वागत हुआ।

गुरु नानक जयंती सिख समुदाय के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है. कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि पर गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था. इसलिए यह पर्व गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है. गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. इस दिन गुरुद्वारों को खूब सजाया जाता है और रोशनी करके प्रकाशोत्‍सव मनाया जाता है.लिहाज़ा 27 नवंबर को ही सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी जयंती मनाई जाएगी। इससे पहले शनिवार को गोडपारा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन और शोभा यात्रा शुरू हुई. यह यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए दयालबंद गुरुद्वारा पहुँचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में काफी संख्या में वाहन थे. मार्ग को साफ-सुथरा करके पुष्पों की वर्षा की जा रही थी और उसके आगे गुरु गोविंद के पंज प्यारे चल रहे थे.इस शोभा यात्रा की मुख्य विशेषता यह दिखाई गई कि सभी धर्मों को एक मानने वाले गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शहर के सभी समुदाय के लोगों ने श्रद्धा पूर्वक भाग लिया.कीर्तन यात्रा के दौरान समाज सेवियों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई थी. वहीं, जगह-जगह अलग-अलग धर्मों के लोगों द्वारा शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर अनेकता में एकता का संदेश दिया. खालसा पथ द्वारा आत्मरक्षा और युद्ध कला में निपुण करने वाली गतका कला का प्रदर्शन किया गया. नगर कीर्तन जुलूस जिन जिन क्षेत्रों से गुजरी वहां लोगों ने नगर कीर्तन जुलूस का भव्य स्वागत किया तो वहीं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी मंजीत सिंह गुंबर ने भी अपने परिवार के साथ नगर कीर्तन जुलूस का स्वागत करते हुए गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। तो वहीं उन्होंने प्रदेश और बिलासपुर की खुशहाली की कामना की।
शनिवार को शोभायात्रा के दौरान सिख समाज के लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया इस दौरान भव्य आतिशबाजी और पुष्प वर्षा का दौर भी पूरे मार्ग में देखने को मिला तो वही सिख समाज के लोग गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख समृद्धि की कामना करते भी नजर आए सोमवार को हर्षोल्लास और उमंग के साथ प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments