समर कैंप में बच्चियों से झाड़ू-पोंछा कराना पड़ा भारी,शैक्षणिक गतिविधियों की जगह थमाया गया वाइपर, वीडियो वायरल

कोटा ब्लॉक के कोइलारी पारा स्कूल में समर कैंप के दौरान छात्राओं से साफ-सफाई कराए जाने का मामला सामने आया है।सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में छात्राएं झाड़ू और वाइपर से स्कूल परिसर की सफाई करती नजर आ रही हैं।इस घटना से समर कैंप की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं।लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 1 मई से 15 जून तक समर कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें बच्चों के लिए शैक्षणिक, खेल-कूद और रचनात्मक गतिविधियां कराने को कहा गया है।

ये कैंप सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं और इनमें बच्चों की भागीदारी ऐच्छिक रखी गई है।कोटा ब्लॉक के खैरा संकुल अंतर्गत कोइलारी पारा स्कूल में समर कैंप के दौरान कुछ ही बच्चे पहुंचे थे, जिनमें अधिकतर छात्राएं थीं। वीडियो में देखा गया कि शिक्षक गतिविधियों के बजाय छात्राओं से झाड़ू-पोंछा करवा रहे थे, जिससे अभिभावकों में नाराजगी है।स्कूल के हेडमास्टर राम सिंह आर्मो ने सफाई देते हुए कहा कि वे स्कूल देर से पहुंचे थे और स्वीपर भी अनुपस्थित था, इसलिए बच्चों ने स्वयं सफाई शुरू कर दी। उनका कहना है कि किसी भी छात्रा पर दबाव नहीं डाला गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles