Homeहमर बिलासपुरसमाधान सेल की सूचना पर जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार नकद ₹33,390,...

समाधान सेल की सूचना पर जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार नकद ₹33,390, ताश की गड्डी और 5 बाइक जब्त

थाना लवन और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम खैंदा खार में जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों के पास से ₹33,390 नकद, 52 पत्ती ताश और 5 मोटरसाइकिल जब्त की गई। यह कार्रवाई 27 मई 2025 को समाधान सेल से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में संचालित समाधान सेल योजना के तहत आमजनों की शिकायतों और सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 के माध्यम से लगातार अपराधियों की धरपकड़ में सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में लवन पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपियों में विजय सोनवानी, जुगरू बंजारे, रमेश कुर्रे, संजय टंडन, छत्तु भारती, टिकेश्वर धृतलहरे, बंसू भारती,ललित कुमार बारेन, उमेश वर्मा और ओम प्रकाश मनहरे उर्फ मोनो शामिल हैं। सभी के विरुद्ध थाना लवन में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments