
सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा इलाके में गौरा-गौरी पूजा के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने साथी पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।मामला स्कूल चौक, चिंगराजपारा का है। प्रार्थी राजा हिमांचल गंधर्व ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पूजा के दौरान आरोपी सुमित उर्फ सेट्ठी पांडेय नशे के लिए पैसे मांगने लगा। इंकार करने पर उसने गाली-गलौच करते हुए चाकू से वार कर चोट पहुंचाई और फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बनी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


