
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे ने थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम चंगोरी में आयोजित नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की। हाल ही में चंगोरी की महिलाओं ने अवैध कच्ची महुआ शराब और लाहन पकड़वाकर पुलिस की मदद की थी, जिसके लिए एसपी ने उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम में ग्राम चंगोरी, पोड़ीदालहा और सांकर की महिलाओं को महिला कमांडो के रूप में गठित कर टोपी और सीटी वितरित की गई। एसपी ने शराब, जुआ और सट्टे से दूर रहने तथा युवाओं को नशे से बचाने का संदेश दिया। साथ ही कहा कि अवैध शराब बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कार्यक्रम में SDOP प्रदीप कुमार सोरी, एएसआई राजेंद्र सिंह और 200 से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।


