Homeहमर बिलासपुरसरकारी भूमि पर अवैध रूप से रह रही राजस्व कॉलोनी निवासी मोगरा...

सरकारी भूमि पर अवैध रूप से रह रही राजस्व कॉलोनी निवासी मोगरा बाई के घर चला बुलडोजर।

अवैध निर्माण पर एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर चला है। बिलासपुर राजस्व कॉलोनी में मोगरा बाई नाम की महिला द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था। महिला को राजस्व कॉलोनी के पास स्थित अशोक नगर मे अटल आवास में मकान अलर्ट कर दिया गया है। बावजूद इसके महिला अवैध निर्माण कर जमीन पर कब्जा करके बैठी थी। अवैध कब्जा हटाने के लिए कई नोटिस जारी किए गए। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी निर्माण नहीं हटाया गया।

इसको देखते हुए शुक्रवार को निगम कमिश्नर अमित कुमार के आदेश अनुसार मोगरा बाई द्वारा किए गए अवैध कब्जा पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बुलडोजर से शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा किए हुए मकान को हटाने की कार्यवाही की गई। शहर के लगभग हर क्षेत्र में लोग शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर सालों से बैठे हुए हैं इसको देखते हुए निगम कमिश्नर और अधिकारियों के द्वारा संयुक्त टीम बनाकर ऐसे सभी जगह की जांच पड़ताल कर उन पर कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments