Homeहमर बिलासपुरसकरी नेशनल हाइवे में तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर से जा टकराई,...

सकरी नेशनल हाइवे में तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर से जा टकराई, मां बेटी सहित तीन की मौत।

बिलासपुर सकरी नेशनल हाइवे में तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में मां-बेटी सहित तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं कार चला रहे युवक एवं एक अन्य घायल है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र के शुभम विहार कॉलोनी में रहने वाले शर्मा परिवार की महिलाएं बुधवार की रात घर से बाहर खाना खाने के लिए रायपुर रोड स्थित ढाबा गई।

शर्मा परिवार देर रात ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे तभी ट्रेलर से कार टकरा गई। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्यों में अभिनव शर्मा और अंकित शर्मा भी थे। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सड़क हादसे में एक ही परिवार की प्रीति शर्मा, श्रेया शर्मा और श्रुति शर्मा की मौत हो गई है। मामले में मर्ग कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments