सरकार की मंशा हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का पहुंचे लाभ कोई भी जरूरतमंद पीछे न रहे, पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनने का मजबूत आधार

मिशन हॉस्पिटल रोड स्थित लखीराम ऑडिटोरियम में हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा वृद्धा पेंशन एवं विकलांग पेंशन के पात्र हितग्राहियों को पेंशन कार्ड का वितरण किया गया, वहीं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत छोटे व्यवसाय करने वाले हितग्राहियों को चेक प्रदान किए गए।इस अवसर पर नगर निगम के सभी एमआईसी सदस्य, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना रहा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की हितग्राही मूलक योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई हैं। वृद्धा एवं विकलांग पेंशन से जहां बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को आर्थिक संबल मिलता है, वहीं पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों को व्यवसाय शुरू करने और आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है।कार्यक्रम में हितग्राहियों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर खुशी जाहिर की और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी सराहनीय रहीं और पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles