सीएमडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली बार मेरिट विद्यार्थियों का सम्मान, 66 छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र, मेहनत और लक्ष्य तय करने से मिलती है सफलता – नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे

महाविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। बेहतर शिक्षा और मेहनत को सम्मान देने की नई परंपरा की शुरुआत करते हुए सीएमडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली बार मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीएमडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित करने की एक नई पहल की शुरुआत की गई है।

इसी कड़ी में महाविद्यालय में पहली बार मेरिट सूची में आए विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के 10 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए, जबकि अन्य विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर 66 विद्यार्थियों को सम्मान मिला, जिससे छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि बिलासपुर नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन में लक्ष्य तय करना भी बेहद जरूरी है।

यदि विद्यार्थी शिक्षा को अपने भविष्य के लक्ष्य से जोड़कर देखें, तो सफलता निश्चित रूप से हासिल होगी। वहीं, सीएमडी कॉलेज के अध्यक्ष संजय दुबे ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखना है। इसी सोच के तहत कॉलेज द्वारा नए-नए कोर्स और प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। पहली बार आयोजित इस सम्मान समारोह ने छात्रों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles