छत्तीसगढ़ की सड़कों पर खुलेआम चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले बड़े शहरों तक सीमित ऐसी घटनाएं अब छोटे-छोटे कस्बों तक पहुंच गई हैं। इसी तरह की एक वारदात गौरेला- पेंड्रा में बुधवार की सुबह भीड़-भाड़ से भरी बीच सड़क पर सामने आई है। एक युवक ने युवती के शरीर को चाकुओं के वार से गोद डाला। गौरेला स्टेट बैंक के सामने हुई इस वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं।मिली जानकारी के मुताबिक, युवती और युवक के बीच पहले से ही बातचीत और विवाद चल रहा था। मृत युवती के परिजनों ने बताया कि, आरोपी युवक उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था।

युवक किसी मोबाइल की मांग युवती से कर रहा था। फिर अचानक बीच सड़क पर चाकू निकालकर मारने लगा। युवक ने युवती पर चाकू के इतने वार किए कि, युवती चंद सेकंड में सड़क पर गिर गई। उसके गिरने के बाद भी युवक चाकू चलाता रहा। युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।चाकूबाज युवक इतना निर्भीक था कि, चाकू से कई वार करने के बाद आराम से वहीं खड़ा रहा। अपना चाकू साफ करता रहा। भीड़ भरी सड़क पर लोग आते- जाते रहे लेकिन किसी ने भी उसे रोकने या फिर पकड़ने की कोशिश नहीं की। वारदात की सुचना मिलते ही मौकाए वारदात पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम कार्यवाही कर मामले को विवेचना में लिया है।




