Homeहमर बिलासपुरतारबाहर क्षेत्र में जानबूझकर कार से सड़क पर बैठी गाय की बछिया...

तारबाहर क्षेत्र में जानबूझकर कार से सड़क पर बैठी गाय की बछिया को कुचला, घटना सीसीटीवी में हुई कैद, गौ सेवक कर रहे एफआईआर की मांग।

तारबाहर क्षेत्र में जानबूझकर कार चालक ने सड़क पर बैठी गाय की बछिया को कुचल दिया। उसने उसकी मां को भी मारने का प्रयास किया। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, जिसके बाद गौ सेवको ने हत्यारे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र, तारबाहर चौक ,चर्च के सामने मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। क्रूर दरिंदे शेख शाहिद नाम के कार चालक ने रात ग्यारह बजे जानबूझकर सड़क पर बैठी बछिया को अपनी कार से कुचल दिया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि वह सोची समझी मंशा के साथ धीरे-धीरे बछिया पर अपनी कार चढ़ाता है और जब उससे इस बछिया की मौत नहीं होती है तो वह गाड़ी रिवर्स कर वापस उसे कुचलता है। इस हैवान ने बछिया की मां को भी कुचलने का प्रयास किया। इसकी सूचना रात करीब 3:30 बजे गौ सेवको को हुई जो बुधवार को बछिया के साथ तारबाहर थाने पहुंचे और ऐसे दरिंदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुका है। गाड़ी का नंबर और गाड़ी के चालक शेख शाहिद के बारे में भी पूरी जानकारी मिल चुकी है, स्पष्ट देखा जा सकता है कि उसने जानबूझकर एक खास मानसिकता के तहत इस घटना को अंजाम दिया, इसके बावजूद पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है और बछिया के मालिक की तलाश करने की बात कह रही है।

छत्तीसगढ़ ही नहीं देशभर में गौ हत्या के चलते बड़ी-बड़ी घटनाएं हुई है। यह संवेदनशील मामला है। यह जानकर भी शेख शाहिद जैसे दरिंदे ने इस घटना को अंजाम दिया, इसके पीछे उसकी ओछी मानसिकता तो है ही साथ ही वह शायद एक वर्ग को संदेश देने का भी प्रयास कर रहा है, जिसके खिलाफ तत्काल एफआईआर और सख्त कार्यवाही की जरूरत है, लेकिन पुलिस सब कुछ जानने के बाद भी इस मामले में जांच और प्रक्रिया की बात कहकर हिल हवाला कर रही है, जिससे गौ सेवकों में आक्रोश देखा जा रहा है। शहर में अक्सर दुर्घटनाओं में गोवंश की मौत होती है लेकिन यह दुर्घटना नहीं सोची समझी हत्या है, इसलिए इसमें अलग कार्यवाही की मांग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments