सासू मां पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी दामाद गिरफ्तार।

पत्रकार सासू मां पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी दामाद को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए टीआई तोपसिंह नवरंग ने बताया कि तारिणी शुक्ला दैनिक अखबार में पत्रकारिता करती हैं। उसका दामाद अमन मिश्रा जो नशे में धुत होकर अपने सासू मां के घर गया था और पैसे की मांग करते हुए उसके हाथ पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के हमले से महिला पत्रकार तारिणी शुक्ला के हाथ में गंभीर चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। शिकायत के बाद आरोपी अमन मिश्रा को सरकंडा पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है और उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles