सिम्स की व्यवस्था लाख कोशिशों के बाद जस की तस, 15 दिनों से थायराइस सहित कई जांच व्यवस्था बंद हालत में।

लाख कोशिशो के बावजूद सिम्स की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल पिछले 15 दिनों से सिम्स में विटामिन D3, थायराइड सहित विभिन्न जांच बंद है। बन्द के पीछे का मशीनरी उपकरणों में उपयोग होने वाले काट्रेज खत्म होने को कारण बताया जा रहा है। जांच बंद होने से यहां दूर दराज से आने वाले मरीज का बुरा हाल है। सभी को निजी लैब जाकर डबल पैसे देकर जांच कराने मजबूर होना पड़ रहा है।

इसी के साथ लैब में काम करने वाले कर्मचारियों ने भी अपने आप बीती बताई उन्होंने कहा कि लैब बन्द होने के समय को अतिरिक्त 1 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। जिसके चलते कर्मचारियों को चाय नाश्ता करने तक का समय नहीं मिलता है। जिस वजह से वे भारी परेशान है। इसी तरह बिलासपुर जिले में ग्राम सेलर से चिकन पॉक्स की शुरुआत हो गई है। ग्राम सेलर निवासी गर्भवती महिला प्रियंका बाई को चिकन पॉक्स होने पर परिजनों ने सिम्स में भर्ती कराया है। चुकी महिला गर्भवती थी इसलिए उसे दैनिक वार्ड के पेइंग वार्ड में भर्ती कर सुरक्षित डिलीवरी कराया गया फिलहाल महिला का इलाज जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles